Breaking News

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईस्कूल छात्र की मौत, साथी गंभीर

Bolta Sach News
|
Horrific road accident in Deoria

बोलता सच : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बजरटिया गांव के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में हाईस्कूल के छात्र अजीत प्रसाद (15) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कल्लू प्रसाद (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बाइक के अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के कारण हुई।

जानकारी के अनुसार, कौलाछापर गांव निवासी कल्लू प्रसाद अपने पड़ोसी अजीत प्रसाद पुत्र रामाश्रय प्रसाद को बाइक पर बैठाकर चौराहे की ओर जा रहा था। जब वे बजरटिया गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजीत प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कल्लू प्रसाद की हालत नाजुक होने पर उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृतक अजीत प्रसाद स्थानीय विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। उसकी असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर फफक पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय बाइक की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में मासूम छात्र की मौत से शोक की लहर है, वहीं लोग तेज रफ्तार के कारण बढ़ते हादसों को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।


इस खबर को भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा, झोपड़ियों पर लगाया गया भाजपा का झंडा — किसान न्याय के लिए दर-दर भटक रहे

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईस्कूल छात्र की मौत, साथी गंभीर”

Leave a Reply

error: