Breaking News

कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़े, ईडी जांच में 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा

Bolta Sach News
|
Codeine Cough Syrup Syndicate K
बोलता सच,नोएडा : कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े सिंडिकेट को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में इस सिंडिकेट के तार नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जुड़े पाए गए हैं। ईडी की छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से ऐसे अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर में करोड़ों रुपये के निवेश और बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियां खड़ी किए जाने की पुष्टि हुई है।
ईडी को मिले दस्तावेजों के अनुसार, सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने दो साल पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई पतों पर फर्जी फर्में रजिस्टर्ड कराई थीं। ये कंपनियां सिर्फ कागजों में अस्तित्व में थीं, जबकि जमीनी स्तर पर इनका कोई वास्तविक संचालन नहीं था। जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े दस्तावेजों में 700 से अधिक फर्जी फर्मों का उल्लेख है, जिनमें से 100 से ज्यादा कंपनियां गौतमबुद्ध नगर जिले के पते पर रजिस्टर्ड पाई गई हैं।
ईडी अब इन फर्जी कंपनियों के कर्ताधर्ताओं और असली लाभार्थियों की पहचान में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से कमाई गई रकम को रियल एस्टेट में खपाया गया। ईडी की जांच के मुताबिक, सिंडिकेट से जुड़े लोगों की नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां हैं। ग्रेटर नोएडा में तीन आरोपियों के नाम पर पांच फ्लैट और नोएडा में दो फ्लैट होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कुछ बिल्डरों के अधूरे प्रोजेक्ट्स में भी निवेश के सबूत मिले हैं।
जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि शुभम जायसवाल ने रियल एस्टेट के अलावा होटल, ऑटोमोबाइल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी भारी निवेश किया है। ईडी ने इन संपत्तियों की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण से संपर्क किया है।
उधर, गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी के मामले में ड्रग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में नौ दवा कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों की फर्मों से इन दवा व्यापारियों को करोड़ों रुपये की कफ सिरप की सप्लाई की गई थी। ड्रग विभाग ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दे दी है।
ईडी और अन्य जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही हैं और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

इसको भी पढ़ें : देशभर में ठंड और घने कोहरे का कहर, कई राज्यों में शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़े, ईडी जांच में 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा”

Leave a Reply