बोलता सच,नई दिल्ली :Cआ रही हैं। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर तंज कसा है।
ओवैसी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में फुटओवर ब्रिज के लोड टेस्ट का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ये तो गजब के… दिमागी हैं।” उनके इस तंज को प्रधानमंत्री मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
300 सुरक्षाकर्मियों ने किया लोड टेस्ट
उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में बने करीब 91 फीट लंबे फुटओवर ब्रिज की मजबूती जांचने के लिए अनोखा लोड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 300 सुरक्षा गार्डों को पुल पर एक साथ खड़ा किया गया और कुछ समय तक उछलने के लिए कहा गया। करीब 10 मिनट तक चले इस परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुल की मजबूती जांचने के इस तरीके की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
ओवैसी ने उठाया सुरक्षा का सवाल
ओवैसी ने जिस पोस्ट को साझा किया, उसमें सवाल उठाया गया कि अगर लोड टेस्ट के दौरान पुल गिर जाता और सुरक्षा गार्डों को नुकसान पहुंचता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। 17 अगस्त को सावन का सोमवार और नागपंचमी होने के कारण महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना थी। इसी वजह से फुटओवर ब्रिज की क्षमता और मजबूती जांचने के लिए यह परीक्षण किया गया था।
‘दिमागी नक्सल’ पर पहले भी हो चुका है विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में देश के सामने मौजूद चुनौतियों के संदर्भ में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने इस बयान पर सवाल उठाए। अब ओवैसी के ‘दिमागी’ वाले तंज ने इस राजनीतिक बहस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
इसे भी पढ़े : संसद में हंगामे पर हरिवंश की दो टूक, बोले- सदन में बार-बार व्यवधान लोकतंत्र की साख पर प्रहार
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































