बोलता सच,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेशभर के 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी व पारदर्शी करना है।
➤ You May Also Like











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































