Breaking News

देवरिया : पकहां स्कूल में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली, थानाध्यक्ष ने दी हरी झंडी

Bolta Sach News
|
Deoria Road safety at Pakhan School

बोलता सच,देवरिया : पथरदेवा ब्लॉक के टीएस इंटरनेशनल स्कूल, पकहां में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बघौचघाट थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।

रैली स्कूल परिसर से निकलकर मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर ‘हेलमेट जरूर पहनें’, ‘नशे में वाहन न चलाएं’, ‘सीट बेल्ट का प्रयोग करें’ और ‘गति सीमा का पालन करें’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

थानाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने में जन-जागरूकता की सबसे अहम भूमिका होती है। यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें, तो अधिकांश दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम में चेयरमैन श्रीमती तारा देवी, प्रबंधक शिखा शाही, अनूप शाही, आदर्श राय, अंकित प्रधान, गोबर्धन पांडे, बृजेश दूबे, अनिल कुमार, राजेश राय, विवेक मिश्रा, हृदयानंद, कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल फखरुद्दीन खान, रामाशीष राम सहित विद्यालय के कई शिक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


इसको भी पढ़ें : देवरिया: विदाई से ठीक पहले दुल्हन फरार, हड़कंप; दूल्हा पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “देवरिया : पकहां स्कूल में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली, थानाध्यक्ष ने दी हरी झंडी”

Leave a Reply

error: