Breaking News

देवरिया: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन, 28 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Bolta Sach News
|
Deoria Regarding four-point demands
बोलता सच,देवरिया : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के बैनर तले जिले के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिले के सभी कोटेदार 28 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होंगे।
ज्ञापन में कोटेदारों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में उचित दर विक्रेताओं का कमीशन अन्य राज्यों की तर्ज पर बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान कमीशन में दुकान संचालन, परिवहन और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना कठिन हो गया है।
संगठन ने आरोप लगाया कि पंचायत और निकाय चुनाव के बाद कुछ पराजित एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा दुर्भावनावश आईजीआरएस पोर्टल पर निराधार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि जांच में शिकायतें झूठी पाए जाने पर संबंधित शिकायतकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कोटेदारों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जा सके।
कोटेदारों ने जिले के कई अन्नपूर्णा भवनों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि कई भवन जर्जर हो चुके हैं और खाद्यान्न भंडारण के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इसके कारण हर माह तीन से चार क्विंटल तक अनाज चूहों एवं अन्य कारणों से नष्ट हो जाता है। उन्होंने ऐसे स्थानों पर कोटेदारों को अपने घर या किसी सुरक्षित स्थान से खाद्यान्न वितरण की अनुमति देने की मांग की।
इसके अलावा संगठन ने मांग की कि प्रत्येक माह खाद्यान्न वितरण समाप्त होने के तुरंत बाद कोटेदारों का कमीशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए।
जिला अध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि यदि शासन स्तर पर मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो जिले के सभी उचित दर विक्रेता 28 जुलाई 2026 को लखनऊ में आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेंगे।

इसे भी पढ़े : गोरखपुर में 6 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली आरोपी की झूठी कहानी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: