Breaking News

आईजीआरएस में लापरवाही पर देवरिया DM सख्त, दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन को नोटिस

Bolta Sach News
|
Deoria on negligence in IGRS

बोलता सच,देवरिया। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता और त्रुटिपूर्ण आख्या पाए जाने पर दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई विभागों द्वारा आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और वास्तविक तरीके से नहीं किया गया था। इससे जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

दो अधिकारियों पर कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, उनमें पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.वी. यादव और नगर पंचायत गौरीबाजार के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। दोनों पर कार्य में शिथिलता और गलत रिपोर्टिंग के आरोप पाए गए।

इसके अलावा, अधीक्षण अभियंता (विद्युत), चकबंदी अधिकारी द्वितीय राम अवध यादव और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

DM की सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता वाली व्यवस्था है, जिसमें समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी की लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, तो और कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विभागों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक जवाब उपलब्ध कराएं।

प्रशासन की इस सख्ती को आईजीआरएस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: