Breaking News

देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Bolta Sach News
|
Suspected murder of married woman in Deoria
बोलता सच,देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान कंचन यादव के रूप में हुई है। कंचन की मां सोनमती देवी, निवासी भगवतीपुर गांव (सदर कोतवाली क्षेत्र), ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कंचन की शादी 11 मई 2025 को माधोपुर गांव निवासी गोविंद यादव पुत्र राधेश्याम यादव के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर कंचन को प्रताड़ित करने लगे।
परिजनों का आरोप है कि कंचन ने कई बार फोन पर मायके वालों को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जानकारी दी थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों से बातचीत कर भविष्य में मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन इसके बावजूद कंचन को लगातार परेशान किया जाता रहा। सोनमती देवी का कहना है कि 13 जनवरी की रात ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।
घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले माधोपुर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसको भी पढ़ें : दिल्ली के पश्चिम विहार में आरके फिटनेस जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप”

Leave a Reply

error: