Breaking News

देवरिया में स्कूल विलय के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Bolta Sach News
|
school in deoria
बोलता सच देवरिया : उत्तर प्रदेश में 5000 विद्यालयों के विलय के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार के इस निर्णय को अव्यवहारिक और जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का विद्यालय और मतदाताओं का मतदान केंद्र दूर हो जाएगा। यह शैक्षणिक माहौल और लोकतंत्र दोनों को प्रभावित करेगा। साथ ही ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान को भी नुकसान पहुंचेगा। व्यास यादव ने आरोप लगाया कि यह भाजपा सरकार की सोची-समझी रणनीति है।
बच्चों की शिक्षा होगी प्रभावित
उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने से गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। मतदान केंद्र दूर होने से इन वर्गों का मतदान प्रतिशत भी घटेगा। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस योजना को सफल नहीं होने देंगे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद परवेज आलम ,विवेक सिंह पटेल  समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया में बहू ने सास को जलाया जिंदा, गिरफ्तार

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: