Breaking News

गोरखपुर में राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले— चुनाव के समय हिंदू, बाद में हिंदुओं को गाली

Bolta Sach News
|
Brijbhushan on Rahul Gandhi in Gorakhpur
बोलता सच,गोरखपुर। गोरखपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस के फायरब्रांड नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं और चुनाव के बाद हिंदुओं को गाली देते हैं। बृजभूषण ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या हिंदुओं को गाली देकर कोई देश का प्रधानमंत्री बन सकता है? उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

पूर्व सांसद ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह जहां से चाहेंगे, वहीं से चुनाव लड़ेंगे और उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ने को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाने के तौर पर देखा जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह अपने बेबाक और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भी खुलकर टिप्पणी कर चुके हैं। राहुल गांधी पर की गई उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस पर सीधा हमला मानी जा रही है और इसे आगामी चुनावों के मद्देनज़र माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, जब उनसे प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, मैं इस मामले में कुछ नहीं बोलूंगा।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह गोरखपुर क्लब में आयोजित शाहिद रविंद्र सिंह प्रतिभा खोज एवं सम्मान कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और कार्यक्रम को संबोधित किया।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “गोरखपुर में राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले— चुनाव के समय हिंदू, बाद में हिंदुओं को गाली”

Leave a Reply

error: