Breaking News

देवरिया के डॉ. अजय मिश्रा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Bolta Sach News
|
Dr of Deoria
बोलता सच देवरिया : आईआरआरआई के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र, वाराणसी में वरिष्ठ सह-वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार मिश्रा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से नवाजा गया है। नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

देवरिया के रम्हौली गांव के डॉ. मिश्रा ने जलवायु अनुकूल कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने साइट-स्पेसिफिक न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट (SSNM) के माध्यम से ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों की मदद की है। इस तकनीक से प्रति हेक्टेयर 0.5 से 1.0 टन अधिक उपज प्राप्त हुई है। किसानों की मौसमी आय में 8,000 से 12,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

डॉ. मिश्रा ने राइस क्रॉप मैनेजर नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह प्लेटफॉर्म किसानों को स्थान-विशेष कृषि सलाह प्रदान करता है। वे सॉइल हेल्थ इंडेक्स और फार्मर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स के विकास में भी योगदान दे रहे हैं।

यह सम्मान प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन, स्व. श्री रतन टाटा और राजदूत केनेथ क्विन जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की श्रेणी में उन्हें स्थापित करता है।


इसे भी पढ़े : पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी:देवरिया के खुदिया गांव में पेड़ से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: