बोलता सच,नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच 11 दिनों से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार उनका वजन सात किलोग्राम से अधिक घट चुका है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहा है।
बुधवार सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सोनम वांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम रह गया है। जांच में बैठने की स्थिति में उनका रक्तचाप 103/68 और लेटने पर 111/73 दर्ज किया गया। उनकी हृदय गति 74 प्रति मिनट, ब्लड शुगर 75 और ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 प्रतिशत रहा। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनके शरीर में पानी का स्तर सामान्य है और वे मानसिक रूप से पूरी तरह सतर्क हैं।
प्रदर्शनकारी संगठन का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उसके आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लगी रोक हटाने के फैसले का स्वागत किया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण जीत बताया।
वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े छात्र नेता नेहा, मनीष, ऋषिकेश, दीपक कुमार वर्मा और आमीन भी प्रदर्शन स्थल पर अलग मंच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
इसे भी पढ़े : गोरखपुर में 6 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली आरोपी की झूठी कहानी
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































