Breaking News

झांसी में ‘एआई दुल्हन’ ठगी गैंग का भंडाफोड़, 610 लोगों से 50 लाख की ठगी

Bolta Sach News
|
'AI bride' fraud gang in Jhansi
बोलता सच,झांसी : झांसी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी के इच्छुक लोगों को एआई से तैयार की गई खूबसूरत तस्वीरें दिखाकर ठगी का शिकार बना रहा था। यह गिरोह अब तक करीब 610 लोगों से लगभग 50 लाख रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ‘शगुन मैरिज’ के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखा था। यहां कॉल सेंटर के जरिए काम करने वाली युवतियां लोगों से संपर्क करती थीं और उन्हें एआई से बनाई गई लड़कियों की तस्वीरें भेजकर फंसाती थीं। तस्वीर पसंद आने पर अलग-अलग फीस के नाम पर 500 से लेकर 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे।
एएसपी अरीबा नोमन ने बताया कि 22 अप्रैल को की गई छापेमारी में महिला मैनेजर समेत 17 युवतियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का संचालन सतीश और नीतू प्रजापति कर रहे थे, जो फिलहाल फरार हैं।
हिरासत में ली गई युवतियों ने बताया कि उन्हें महज 5 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा गया था और उनके दस्तावेज भी संचालकों के पास जमा थे। पुलिस ने इस मामले में नौ बैंक खातों को सीज कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही, हिरासत में ली गई युवतियों को सरकारी गवाह बनाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज हत्याकांड बना रहस्य, 6 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “झांसी में ‘एआई दुल्हन’ ठगी गैंग का भंडाफोड़, 610 लोगों से 50 लाख की ठगी”

Leave a Reply