Breaking News

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जीएसटी सुधार पर निकाली पदयात्रा, व्यापारियों और ग्राहकों से की बातचीत

Bolta Sach News
|
MLA Shalabh Mani Tripathi

बोलता सच देवरिया : सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बुधवार को शहर के बाजारों में पदयात्रा कर जीएसटी सुधारों का असर जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत की और उत्पादों पर लागू नई जीएसटी दरों के बारे में जानकारी ली। ग्राहकों से संवाद के दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा से पहले ही लोगों को दीपावली का तोहफा दे दिया है। नई दरों से आम जनता और व्यापारी दोनों को राहत मिली है।

सुभाष चौक पर हुआ स्वागत
पदयात्रा के दौरान विधायक जब शहर के सुभाष चौक पहुंचे तो वहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर “घटी जीएसटी, बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए गए।
व्यापारियों का वादा
जीएसटी सुधारों पर संवाद में व्यापारियों ने ग्राहकों को पूरा लाभ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दरों में कमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। विधायक ने कहा कि जीएसटी सुधारों का फायदा हर स्तर पर दिखेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार बढ़ाने में सहूलियत होगी और आमजन को सस्ते दामों पर सामान मिल सकेगा।
पदयात्रा में रहे शामिल लोग
इस अवसर पर रमेश वर्मा, प्रेम अग्रवाल, संजू सोनी, सौरभ तिवारी, अजय शाही, रविंद्र राव और अंविकेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : देवरिया में महिला आयोग की सदस्य ऋतू शाही ने की जनसुनवाई, महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जीएसटी सुधार पर निकाली पदयात्रा, व्यापारियों और ग्राहकों से की बातचीत”

Leave a Reply

error: