Breaking News

देवरिया : पथरदेवा में सड़क हादसा ,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर घायल

Bolta Sach News
|
deoria-road-accident-in-pathardeva
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जनपद के छितौनी–पथरदेवा मार्ग पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
मृतक की पहचान तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव निवासी 25 वर्षीय सागर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सागर अपनी मां उस्मावती देवी को इलाज के लिए धुसवा रामपुर चौराहा लेकर गए थे। उपचार के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान छितौनी–पथरदेवा मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भेजा, जहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उस्मावती देवी को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि सागर की शादी करीब नौ महीने पहले ही हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि छोटा भाई सूरज विश्वकर्मा है। मृतक के पिता संजय विश्वकर्मा महाराष्ट्र के भोलापुर में नौकरी करते हैं। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसको भी पढ़ें : अजमेर शरीफ में पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाने पर रोक की मांग खारिज, किरेन रिजिजू ने निभाई परंपरा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया : पथरदेवा में सड़क हादसा ,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर घायल”

Leave a Reply