Breaking News

छेड़छाड़ के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार, बच्ची गई थी सामान लेने

Bolta Sach News
|
छेड़छाड़ के आरोप
बोलता सच : देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक जनरल स्टोर के दुकानदार ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना गुरुवार सुबह की है। बच्ची सामान खरीदने दुकान पर गई थी। दुकानदार ने बच्ची को अंदर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार गुस्से में आ गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार को हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने किया खौफनाक वार: पति के पेट में घोंपा चाकू, आंतें बाहर निकलीं

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: