Breaking News

पथरदेवा–विशुनपुरा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा, 13 करोड़ की लागत से क्षेत्र को मिली नई सड़क सुविधा

Bolta Sach News
|
Construction of Pathardewa-Vishunpura road

बोलता सच,बघौचघाट। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथरदेवा–विशुनपुरा मार्ग (11 किमी) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कुल 1290.93 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बनवाई है। बिहार सीमा से सटे होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है।

पथरदेवा विकास खंड में देवरिया धूस चौराहे से शुरू होकर मुरार छापर, नेरुआरी, शाहपुर शुक्ल और गुरमिहा होते हुए विशुनपुरा तक जाने वाला यह मार्ग कुल 10.900 किमी लंबा है। यह सड़क आगे रामपुर अवस्थी के रास्ते बिहार प्रदेश से जुड़ती है। पहले सड़क की स्थिति बेहद जर्जर थी, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। साथ ही सिंगल लेन होने की वजह से भारी वाहनों के गुजरने पर दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी।

स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण को मंजूरी प्रदान की। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा किया।

नए मार्ग के बन जाने से न केवल परिवहन सुविधाजनक होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


इसको भी पढ़ें : देवरिया में पंचायत-निकाय प्रतिनिधियों का हल्ला बोल: अधिकारों और पारदर्शिता की मांग पर कलेक्ट्रेट में धरना


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “पथरदेवा–विशुनपुरा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा, 13 करोड़ की लागत से क्षेत्र को मिली नई सड़क सुविधा”

Leave a Reply