Breaking News

शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि, परिजनों को 50 लाख व सरकारी नौकरी का ऐलान

Bolta Sach News
|
उत्तर प्रदेश के अयोध्या

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के शौर्य की मिसाल: जान देकर भी निभाया फर्ज, अमर हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी लेफ्टिनेंट तिवारी के एक साथी जवान नदी में गिर गए थे। जिन्हें बचाने के लिए वे नदी में कूद गए। उन्होंने साथी को तो बचा लिया लेकिन खुद जान गंवा बैठे। उनके मौत की खबर से पूरे प्रदेश में मातम पसर गया। शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को सीएम योगी ने भी श्रद्धांजलि दी।


लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या के लाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी भारत की पूर्वाेत्तर सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। प्रदेश सरकार द्वारा देश की बाह्य तथा आन्तरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले सेना या अर्द्धसैनिक बल के जवानों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी

सीएम योगी ने इस दौरान ऐलान किया कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाती है। साथ ही, जवान की स्मृति में स्मारक का निर्माण भी किया जाता है। योगी ने आगे कहा कि भारत के बहादुर जवान जिस मजबूती के साथ पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। हर भारतवासी को सेना तथा रक्षा बलों के जवानों पर गौरव की अनुभूति हो रही है। अपने राष्ट्र के लिए मर मिटने का जुनून मां भारती के वीरों में ही है।


ये भी पढ़े : नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म! भारत के डॉक्टरों ने किया चिकित्सा जगत में नया आयाम स्थापित

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply