Breaking News

बिहार में BPL परिवारों को मिलेगा सोलर पैनल का लाभ, 2.5 लाख घरों की छतों पर लगेंगे सौर पैनल

Bolta Sach News
|
BPL families in Bihar will get

बोलता सच,पटना : राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत के साथ ही अब छतों पर सौर पैनल लगाने की योजना को भी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार इस योजना के तहत लोगों को न केवल सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी, बल्कि सरकारी सहायता से सोलर पैनल भी लगाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले चरण में राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले 2.5 लाख परिवारों की छतों पर अपने खर्च पर 1.5 किलोवाट क्षमता के सौर पैनल लगाएगी।

नीतीश सरकार उठाएगी पूरा खर्च

यह योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत लागू की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से 1 से 2 किलोवाट के सौर कनेक्शन पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके बाद 1.5 किलोवाट सौर पैनल की बची हुई लागत राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे बीपीएल परिवारों पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा, इस योजना के लिए विक्रेताओं के चयन हेतु निविदा (टेंडर) प्रक्रिया का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।

पांच साल में 58 लाख BPL परिवारों को मिलेगा लाभ

बिजली कंपनी की योजना के अनुसार, अगले पांच वर्षों में 58 लाख बीपीएल परिवारों को 1.5 किलोवाट क्षमता के सौर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल, पुरानी और नई आवासीय योजनाओं के तहत 10 लाख से अधिक बीपीएल परिवारों को घर मिल चुके हैं और भविष्य में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

जिन बीपीएल परिवारों के पास अपनी छत नहीं है, उनके लिए आस-पास की सरकारी जमीन पर सौर पैनल लगाकर कनेक्शन देने की व्यवस्था की जा रही है।

छह महीने में पूरा होगा पहला चरण

केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की नीति को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद, योजना के लिए निविदा प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिजली कंपनी ने निर्णय लिया है कि पहले 2.5 लाख परिवारों को सौर पैनल लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा, उसके बाद ही अगला चरण शुरू होगा।

सरकार ने इन 2.5 लाख घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का काम छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।


इसको भी पढ़ें : केरल चुनाव की बिसात पर कांग्रेस की नई चाल, कन्हैया कुमार को सौंपी अहम जिम्मेदारी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: