Breaking News

हैदराबाद पहुंचे अखिलेश यादव, ‘विजन इंडिया: एआई समिट’ में होंगे शामिल

Bolta Sach News
|
Akhilesh Yadav reached Hyderabad

बोलता सच,हैदराबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदराबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित ‘विजन इंडिया: एआई समिट’ में शामिल होंगे। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आज भारत ऐसा देश बन गया है, जहां आम लोगों को हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी ने एक सकारात्मक और प्रगतिशील रास्ता सोचा है, जिसे ‘विजन इंडिया’ नाम दिया गया है। यह पहल देश को यथार्थवादी और बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगी।


कृषि, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में बढ़ रहा एआई का प्रभाव

अखिलेश यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव हर स्तर और हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। कृषि, मेडिकल और अन्य सेक्टर में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद ने तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, इसी कारण समाजवादी पार्टी ने यहां एआई को लेकर ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।


वोटरलिस्ट एसआईआर पर भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम वोट बढ़ाना होना चाहिए, लेकिन इसके उलट उत्तर प्रदेश में करीब तीन करोड़ वोट काटे जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर साजिश कर रहे हैं और जहां-जहां भाजपा चुनाव हारी है, वहां-वहां वोट कटवाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र बताया।


इसको भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश बनेगा वाइल्ड लाइफ टूरिज्म हब, चार टाइगर रिजर्व व 10 रामसर साइट्स के एकीकृत विकास के निर्देश


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “हैदराबाद पहुंचे अखिलेश यादव, ‘विजन इंडिया: एआई समिट’ में होंगे शामिल”

Leave a Reply

error: