Breaking News

देवरिया: हत्या प्रयास के आरोपी सूरज गुप्ता को मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Deoria Attempted murder
बोलता सच देवरिया : देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बसियवा मोहल्ले में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बसियवा मोहल्ले का निवासी है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सूरज गुप्ता के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस की टीम ने देवरिया पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद सूरज गुप्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे मुंबई ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, सूरज गुप्ता पर मुंबई में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े : मां और मौसी समेत 4 ने कब्र से निकाला शव, जिंदा करने की कर रहे थे कोशिश

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: