Breaking News

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर संसद में हंगामा: विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे, सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग

Bolta Sach News
|
Parliament on rising pollution in Delhi

बोलता सच,नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार (3 दिसंबर) को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दिल्ली की गंभीर वायु प्रदूषण स्थिति को लेकर विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर संसद पहुंचे। MPs की मांग थी कि विंटर सेशन के दौरान एयर पॉल्यूशन संकट पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष और राज्यों पर आरोप-प्रतिआरोप लगाना बंद कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इस संकट से निपटने के लिए स्वयं आगे आएं।

हुड्डा का सुझाव था कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का एक समूह गठित किया जाए, जो उचित बजट के साथ एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे, ताकि दिल्ली-NCR में प्रदूषण के असर को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि “प्रदूषण जानलेवा हो चुका है और मास्क के बिना सांस लेना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस भी दिया है।

दिल्ली में AQI का स्तर चिंताजनक
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे AQI 376 तक पहुंच गया था।

कुछ क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर रही —

  • इंडिया गेट और कर्तव्य पथ: AQI 356 (बहुत खराब)

  • अक्षरधाम क्षेत्र: AQI 405 (गंभीर)

वीडियो और तस्वीरों में कई इलाकों को जहरीले स्मॉग की घनी परत से ढका हुआ देखा गया।


इसको भी पढ़ें : बघौचघाट: यूनियन बैंक एटीएम पर व्यवसायी से ₹5,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर संसद में हंगामा: विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे, सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग”

Leave a Reply