Breaking News

देवरिया में मंत्री दयाशंकर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, बोले— हताशा में दे रहे बयान

Bolta Sach News
|
Minister Dayashankar Singh in Deoria
बोलता सच,देवरिया : दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह लगातार राजनीतिक पराजय के कारण हताशा में बयान दे रहे हैं और जनता का विश्वास खो चुके हैं।
एक पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय केवल बयानबाजी और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर असर पड़ा है।
मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों ही भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है और विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है। दयाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने कई राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे स्पष्ट है कि जनता ने उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण के मुद्दों पर मजबूती से काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा को ही समर्थन देगी, क्योंकि लोगों का भरोसा नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है।
इस मौके पर पत्रकार वार्ता में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : AAP छोड़ BJP में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में मंत्री दयाशंकर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, बोले— हताशा में दे रहे बयान”

Leave a Reply