Breaking News

आधी रात प्रेमी संग घर से निकली युवती, परिजनों ने लगाया झूठा आरोप; पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरामद किया

Bolta Sach News
|
Left home at midnight with her lover

बोलता सच,रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के अचानक घर से गायब होने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के बड़े भाई को थाने ले आई।

जांच में पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेम संबंध तरकुलवा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने जीजा के भाई से है। गुरुवार की देर रात युवती अपने प्रेमी को बुलाकर उसकी बाइक से घर छोड़कर चली गई। करीब एक घंटे बाद परिजनों को युवती के नहीं मिलने पर चिंता हुई और उन्होंने गांव के ही एक अन्य युवक पर गलत आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित बताए गए युवक के भाई को थाने ले आई। सुबह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवती और उसके प्रेमी को ढूंढ निकाला और दोनों को थाने ले आई। युवती और युवक दोनों बालिग होने तथा उनकी रजामंदी से बाहर जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसी के साथ ही आरोपित युवक के भाई को भी थाने से मुक्त कर दिया गया।

एसओ अभिषेक कुमार राय ने कहा कि युवक-युवती बालिग हैं और दोनों रजामंदी से गए थे। परिजनों को भविष्य में झूठा आरोप न लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे यदि कोई बेबुनियाद आरोप लगाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : पकहां स्कूल में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली, थानाध्यक्ष ने दी हरी झंडी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “आधी रात प्रेमी संग घर से निकली युवती, परिजनों ने लगाया झूठा आरोप; पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरामद किया”

Leave a Reply