Breaking News

पटीदार के घर की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

Bolta Sach News
|
पटीदार के घर की खिड़की
बोलता सच रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बगलगीर पटीदार कीखिड़की से लटका मिला। युवक के गले में गमछा का फंदा लगा था। राहगीर दीवार के पीछे युवक को फंदे से लटका देख पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। परिवार वालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, रामपुरवा निवासी 24 वर्षीय शेरू पुत्र राम किशुन के बगल में ज्ञानेंद्र प्रसाद का मकान है। ज्ञानेंद्र के मकान के पीछे खिड़की के छड़ में कपड़े से फंदा लगा शव लटक रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह चार बजे गांव के लोग शौच आदि के लिए निकले तो शव देख भौचक रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान बगल के शेरू प्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची एकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की। शेरू बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले घर आया था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अवैध क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्रवाई

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: