Breaking News

जैश-ए-मोहम्मद माड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन ने कई देशों से जुटाए 30 लाख रुपये; भाई परवेज भी शामिल

Bolta Sach News
|
Member of Jaish-e-Mohammed module

बोलता सच : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल से जुड़ी राजधानी निवासी डॉ. शाहीन द्वारा विदेशों से बड़े पैमाने पर फंडिंग जुटाने का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, जैश के निर्देश पर शाहीन को विदेश में रहने वाले कश्मीरी मूल के डॉक्टरों से संपर्क कर फंडिंग का प्रबंध करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस काम में उसका भाई डॉ. परवेज भी सहयोग कर रहा था।

विदेशी डॉक्टरों से संपर्क

जांच में सामने आया है कि दोनों भाई-बहन पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों के डॉक्टरों के संपर्क में थे। जैश ने कश्मीर मूल के डॉक्टरों को सीधे फंडिंग में शामिल करने से बचने के लिए यह जिम्मा डॉ. मुजम्मिल के माध्यम से शाहीन को सौंपा था।

30 लाख रुपये से अधिक की फंडिंग का प्रमाण

एजेंसियों ने शाहीन के कई बैंक खातों की पहचान की है, जिनमें विदेशों से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम आने की पुष्टि हुई है। वहीं डॉ. परवेज के भी राजधानी स्थित दो बैंक खातों का पता चला है, हालांकि उनमें हुए लेन-देन का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

हथियार और यात्राओं में इस्तेमाल होने का शक

अधिकारियों का मानना है कि इसी फंडिंग से हथियार, अमोनियम नाइट्रेट, फर्टिलाइज़र खरीदने और माड्यूल का विस्तार करने के लिए विदेश यात्राओं का खर्च वहन किया गया। यह भी आशंका है कि दोनों ने फर्जी पते का उपयोग कर अतिरिक्त बैंक खाते भी खुलवाए होंगे।

एजेंसियां अब शाहीन की सभी विदेशी यात्राओं और संदिग्ध लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं।


इसको भी पढ़ें : कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग से आठ घायल; दो घायल मेरठ रेफर

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “जैश-ए-मोहम्मद माड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन ने कई देशों से जुटाए 30 लाख रुपये; भाई परवेज भी शामिल”

Leave a Reply

error: