Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अब तक 37 छात्रों ने कराया नामांकन

Bolta Sach News
|
महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
बोलता सच देवरिया : महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस प्रथम वर्ष में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अब तक कुल 37 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जिनमें 3 छात्र ऑल इंडिया कोटा और 34 छात्र उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा से चयनित हैं। नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया गत सप्ताह शुरू हुई। मेडिकल कॉलेज में MBBS की कुल 100 सीटें हैं, जिनमें 15 सीटें ऑल इंडिया कोटा और 85 सीटें राज्य कोटा के अंतर्गत आती हैं। नामांकन की प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक चलेगी।
प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देशन में पांच सदस्यीय प्रवेश समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष प्रो. जमाल हैदर और सह-नोडल अधिकारी डॉ. प्रांशु पांडेय हैं। अन्य सदस्य डॉ. प्रियंका राय, डॉ. जयंत राय और डॉ. प्रेम प्रकाश भारती हैं। मंगलवार को राज्य कोटा से चयनित 23 छात्र अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज पहुंचे। प्रवेश के दौरान छात्रों के दस्तावेजों की जांच, फॉर्म भरवाने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा कराने में कार्यालय के कर्मचारी – अजीत पाल, मुकेश वर्मा, अनुराधा गुप्ता, धर्मेश दुबे और विद्यासागर मिश्रा ने सक्रिय सहयोग दिया।
दस्तावेज सत्यापन और फार्म प्रक्रिया के बाद छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर एक-एक कर सभी छात्रों को प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और औपचारिकताएं पूरी कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया गया।

इसे भी पढ़े : संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, विद्युत विभाग की शिकायतों पर जताई नाराजगी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: