Breaking News

सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, बोले—‘सत्यमेव जयते’

Bolta Sach News
|
Pawan Khera from the Supreme Court
बोलता सच,नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। फैसले के बाद खेड़ा ने इसे कानून के राज की जीत बताते हुए खुशी जताई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग करने वालों के लिए चेतावनी भी है। उन्होंने लिखा कि सच को दबाने की कितनी भी कोशिश हो, अंत में जीत हमेशा सत्य की ही होती है—‘सत्यमेव जयते’।

खेड़ा ने अपने पोस्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस के कानूनी विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिंघवी और उनकी टीम ने मुश्किल हालात में उनकी आजादी की रक्षा की। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेताओं का समर्थन के लिए धन्यवाद किया।
खेड़ा ने कहा कि यह फैसला याद दिलाता है कि भारत जैसे संवैधानिक लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़े : बंगाल चुनाव परिणाम से पहले सियासी बयानबाजी तेज, नेताओं के बड़े दावे “हम संघर्ष छोड़ देंगे’! पप्‍पू यादव

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply