Breaking News

युवती ने कहा- नहीं हुआ धर्मांतरण, मंदिर में की शादी, दस्तावेज भी सौंपे

Bolta Sach News
|
The girl said- no
बोलता सच : देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के एक मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया, जब 19 वर्षीय युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। युवती ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपनी मर्जी से गौहर अंसारी के साथ मंदिर में विवाह किया है और वह अब भी हिंदू धर्म का पालन कर रही है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उस पर कोई दबाव नहीं है और उसने विवाह के प्रमाण भी अधिकारियों को प्रस्तुत किए।
गौरतलब है कि युवती के पिता ने गौहर अंसारी पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। 28 अगस्त को पुलिस ने गौहर समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि युवती ने पलटवार करते हुए अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मां के निधन के बाद से पिता का व्यवहार अनुचित था और उन पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया। युवती का कहना है कि गांव के कुछ लोगों की गलत नीयत और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उसने स्वेच्छा से विवाह का निर्णय लिया।
युवती ने बताया कि वह गौहर के साथ खुशी-खुशी रह रही है और ससुराल पक्ष का व्यवहार भी सकारात्मक है। अधिकारियों ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए खुखुंदू थाने के विवेचक से संपर्क करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े : तरकुलवा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: