बोलता सच,नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तीखा हमला बोला और INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने उनसे संपर्क कर समर्थन जताया है और आने वाले समय में विपक्ष की एकजुटता और मजबूत होगी।
ममता बनर्जी ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने उन्हें फोन कर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी उनके साथ खड़े हैं और जल्द ही एक-एक कर उनसे मुलाकात भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, इसलिए वह एक आम नागरिक की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने खुद को “स्वतंत्र पंछी” बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर जनता की सेवा की है और अब भी उसी दिशा में काम करती रहेंगी।
इस बीच, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी और चुनाव परिणामों को “षड्यंत्र” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे और भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बलों के जरिए हस्तक्षेप किया।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस परिणाम को चुनौती देगी और अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी “शेरों की तरह लड़ी” है और आने वाले समय में जोरदार वापसी करेगी।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भारतीय चुनाव आयोग की भूमिका पर भी निशाना साधा और संकेत दिया कि पार्टी इस मुद्दे पर आगे कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़े : विधानसभा चुनाव नतीजों पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
➤ You May Also Like

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































