Breaking News

बीएचयू के सेंट्रल हिन्दू स्कूल में 9वीं कक्षा में छात्राओं के लिए शून्य सीट, छात्रों में आक्रोश

Bolta Sach News
|
at the Central Hindu School, BHU
बोलता सच,वाराणसी : वाराणसी में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सेंट्रल हिन्दू स्कूल (सीएचएस) के एक नोटिफिकेशन ने अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी पैदा कर दी है। स्कूल प्रशासन ने कक्षा 9 के लिए जारी प्रवेश सूचना में छात्राओं के लिए एक भी सीट निर्धारित नहीं की है। इस निर्णय के विरोध में मंगलवार को बीएचयू के कुछ छात्र सेंट्रल ऑफिस पहुंचे और नोटिफिकेशन को रद्द कर छात्राओं के लिए सीटें जारी करने की मांग की।

पिछली बार 30 सीटें, इस बार शून्य

छात्रों के प्रतिनिधि विपुल ने बताया कि हर वर्ष कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश लॉटरी सिस्टम या प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। पिछले सत्र में कक्षा 9 में छात्राओं के लिए 30 सीटें थीं, लेकिन इस बार नोटिफिकेशन में उनके लिए शून्य सीट दर्शाई गई है।

अभिभावकों का कहना है कि बनारस के अलावा बिहार और पूर्वांचल के कई परिवार अपनी बेटियों को इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में छात्राओं के लिए सीट न होना निराशाजनक और भेदभावपूर्ण प्रतीत होता है।

छात्रों की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब सरकार ‘बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रही है, तब विश्वविद्यालय द्वारा छात्राओं के लिए सीट शून्य करना विरोधाभासी है। उन्होंने मांग की कि यदि सीटों की समस्या है तो सेक्शन बढ़ाकर छात्राओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

विश्वविद्यालय का पक्ष

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन अनौपचारिक रूप से बताया कि सीटों का निर्धारण सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार किया जाता है। उनके अनुसार, कक्षा 9 में छात्राओं की निर्धारित संख्या पहले से पूर्ण है, इसलिए नए प्रवेश के लिए शून्य सीट दर्शाई गई है। फिलहाल इस मुद्दे पर छात्र संगठनों और अभिभावकों की ओर से दबाव बना हुआ है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply