Breaking News

कुशीनगर में अनसुलझी चोरी की प्रकरण: FIR न होने से पीड़ित किन्नर ने अधिकारिक हस्तक्षेप की गुहार लगाई

Bolta Sach News
|
Unsolved theft in Kushinagar
बोलता सच कुशीनगर : कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गडुलहा बाबू टोला गांव में एक किन्नर के घर से लाखों रुपए के गहने और कीमती कपड़े चोरी हो गए। पीड़िता आमरपाली किन्नर ने बताया कि 22 जुलाई की रात उनके घर निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने घुसकर सोने-चांदी के जेवर और महंगे वस्त्र चुरा लिए। पीड़िता ने विरोध करने पर चोरों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी बताई। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रामकोला थाने में अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।
न्याय न मिलने पर आमरपाली अपने कई किन्नर साथियों के साथ बुधवार को सर्किट हाउस पहुंची। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और एसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने कहा कि वह डर और असुरक्षा के माहौल में जी रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एसपी को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रशासन से पीड़िता को जल्द न्याय और सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े : नरायनपुर इंटर कॉलेज में नेतृत्व परिवर्तन, दिलीप सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply