Breaking News

स्वामी रामभद्राचार्य का शाहरुख खान पर हमला, राहुल गांधी की राम से तुलना को बताया चाटुकारिता

Bolta Sach News
|
Shahrukh of Swami Rambhadracharya
बोलता सच,नागपुर। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनेता शाहरुख खान और कांग्रेस नेताओं पर तीखी टिप्पणी की है। नागपुर पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि शाहरुख खान का रुख हमेशा देश के खिलाफ रहा है और उनका चरित्र संदिग्ध रहा है। उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किए जाने पर भी नाराजगी जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्रीराम से की गई थी। उन्होंने कहा कि श्रीराम और राहुल गांधी की तुलना किसी भी तरह से नहीं की जा सकती। यह वैसी ही बात है जैसे जुगनू की तुलना सूर्य से की जाए। उन्होंने इसे महज चाटुकारिता करार देते हुए कहा कि ऐसे लोग भगवान राम को कभी समझ ही नहीं पाए।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों पर चिंता जताते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का निर्माण हिंदुओं के समर्थन से हुआ था और यदि वहां हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने की मांग की।
आईपीएल और शाहरुख खान को लेकर तल्ख टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे देशहित की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनका रुख हमेशा राष्ट्र के पक्ष में नहीं रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंदिर निर्माण को स्वामी रामभद्राचार्य ने चुनावी स्टंट बताया और कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के दो साल पूरे होना गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं राम मंदिर मामले में अदालत में गवाही दे चुके हैं। विपक्षी नेताओं द्वारा राम मंदिर न जाने को उन्होंने उनका दुर्भाग्य बताया और कहा कि ममता बनर्जी का मंदिर न जाना भी इसी का उदाहरण है।

इसको भी पढ़ें : यूपी पंचायत चुनाव 2026: बिना बदलाव के पुराने आरक्षण पर होंगे चुनाव, ओबीसी आयोग का प्रस्ताव लंबित


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: