Breaking News

देवरिया-कसया मार्ग पर सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bolta Sach News
|
On the Deoria-Kasya road
बोलता सच ( देवरिया ) : देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू चौराहे के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उमाकांत त्रिपाठी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उमाकांत त्रिपाठी तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरैया गांव के निवासी थे और वर्तमान में कसया में क्वार्टर लेकर परिवार के साथ रहते थे। वे ट्रक चालक थे और अपने बच्चों की पढ़ाई व परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत करते थे।
बुधवार को उमाकांत अपने गांव में एक पड़ोसी के घर की छत डलवाने आए थे। रात को खाना खाने के बाद बाइक से कसया स्थित क्वार्टर लौट रहे थे। करीब 9 बजे मुंडेरा बाबू चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने घटना की पुष्टि की है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े : जमुई में श्रेयसी सिंह का हमला: “तेजस्वी मरीन ड्राइव पर रील बना रहे हैं, जनता बाढ़ में डूबी है”

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया-कसया मार्ग पर सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत”

Leave a Reply

error: