Breaking News

मस्क ने बताया अपना भारतीय संबंध: बेटे का नाम ‘शेखर’, पार्टनर शिवॉन आधी भारतीय

Bolta Sach News
|
Musk told his Indian

बोलता सच : टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने खुलासा किया है कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस आधी भारतीय हैं। निखिल कामत के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मस्क ने बताया कि उनके एक बेटे का मध्य नाम ‘शेखर’ है, जो अमेरिकी-भारतीय भौतिकशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर से प्रेरित है।

मस्क ने बताया— शिवॉन को बचपन में गोद लिया गया था
पॉडकास्ट में मस्क ने कहा, “शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन मेरी पार्टनर शिवॉन आधी भारतीय हैं। हमारे एक बेटे का मध्य नाम शेखर है, जो चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है।”
उन्होंने बताया कि शिवॉन जिलिस कनाडा में पली-बढ़ी हैं और बचपन में ही उन्हें गोद लिया गया था। शिवॉन साल 2017 में मस्क की कंपनी न्यूरालिंक से जुड़ीं और वर्तमान में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। वह येल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में स्नातक हैं।

भारतीय प्रतिभा की सराहना— अमेरिका को बड़ा फायदा
एलन मस्क ने बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि भारतीय प्रतिभाओं ने अमेरिका के तकनीकी और कारोबारी क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय इंजीनियर, वैज्ञानिक और उद्यमी अमेरिका की प्रगति में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मस्क ने H1-B वीज़ा कार्यक्रम का समर्थन भी किया। उन्होंने माना कि कुछ आउटसोर्सिंग कंपनियों ने इसका दुरुपयोग किया है, जिसे रोकना जरूरी है, लेकिन प्रोग्राम को बंद करना “बहुत बुरा कदम” होगा।


इसको भी पढ़ें : कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: