बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि मंगलवार 26 मई से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रधान प्रशासक के रूप में काम करेंगे। सरकार के इस फैसले को पंचायत चुनाव में देरी और गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































