Breaking News

देवरिया में खूनी हमला—पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, हालत नाजुक

Bolta Sach News
|
Deoria: Two girl students missing in Tarkulwa
बोलता सच,देवरिया : देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पुरानी दुश्मनी ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। सोमवार दोपहर 35 वर्षीय उमेश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि उमेश का गांव के कुछ युवकों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कहासुनी के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उमेश मौके पर ही गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल उमेश को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में मंत्री दयाशंकर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, बोले— हताशा में दे रहे बयान


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में खूनी हमला—पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, हालत नाजुक”

Leave a Reply