Breaking News

बघौचघाट: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, दिव्यांग मां ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाने का लगाया आरोप

Bolta Sach News
|
Baghauchghat Kidnapping of a minor
बोलता सच देवरिया : देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बिहार ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की दिव्यांग मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्ष से कम उम्र की बेटी को 1 सितंबर को गांव की एक महिला अपने भाई के साथ जबरदस्ती ले गई। पीड़िता के परिवार ने 3 सितंबर को ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दबाव बढ़ने पर आरोपी 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गांव से फरार हो गए। आरोपी लड़की को बिहार के एक मकान में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की मां ने बताया कि वे बेहद गरीब और दिव्यांग हैं। आरोपी उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना स्तर से कोई मदद नहीं मिली। उल्टा परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : देवरिया: एसएस मॉल प्रकरण में नया मोड़, कर्मचारियों ने मालिक का पक्ष लेते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply