Breaking News

देवरिया : फर्जी लूट की कहानी गढ़ने वाला चिकित्सक दंपती बेनकाब, गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए दी थी झूठी सूचना

Bolta Sach News
|
Deoria: Story of fake robbery
बोलता सच, तरकुलवा/देवरिया : देवरिया–कसया मार्ग पर शनिवार शाम को कोन्हवलिया मोड़ के पास चिकित्सक दंपती से 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि लूट की यह कहानी पूरी तरह फर्जी थी और दंपती ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के लिए झूठी सूचना दी थी।
पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बा निवासी डॉ. अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. मीरा शर्मा रामकोला में ‘गीतांजलि’ नाम से नर्सिंग होम चलाते थे। कुछ महीने पहले एक प्रसूता की मौत के बाद पुलिस ने नर्सिंग होम को सील कर दिया था। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर डॉ. मीरा शर्मा ने अपनी डिग्री से जुड़े सभी दस्तावेज जला दिए थे।
बाद में डिग्री दोबारा बनवाने के लिए उन्होंने रामकोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से हताश होकर दंपती शनिवार सुबह कार से देवरिया के लिए रवाना हुए और कोन्हवलिया मोड़ के पास बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपये और दस्तावेज लूट लिए जाने की फर्जी सूचना पुलिस को दे दी।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान स्पष्ट हो गया कि दंपती से कोई लूट नहीं हुई थी। यह पूरी कहानी गढ़ी गई थी। दोनों से माफीनामा लिखवाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इसको भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले का मामला गरमाया, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया : फर्जी लूट की कहानी गढ़ने वाला चिकित्सक दंपती बेनकाब, गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए दी थी झूठी सूचना”

Leave a Reply

error: