Breaking News

अवध ओझा का राजनीति से संन्यास, आम आदमी पार्टी से अलग हुए

Bolta Sach News
|
Avadh Ojha's retirement from politics

बोलता सच : मशहूर कोचिंग शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही महीनों की राजनीतिक यात्रा के बाद उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी कर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

राजनीतिक सफर का संक्षिप्त विवरण

अवध ओझा, जो अपनी प्रेरक शैली और छात्रों में व्यापक लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद वे पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे। हालांकि उनकी राजनीतिक पारी काफी छोटी रही और अब उन्होंने राजनीति से दूर रहने का निर्णय लिया है।

अपने ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी को अलविदा कह रहा हूं। मैं हमेशा पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप एक महान नेता हैं।” उन्होंने अरविंद जी, मनीष जी, संजय जी, सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को मिले प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति से संन्यास लेना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। अंत में उन्होंने लिखा— “अरविंद जी, आप एक बहुत महान नेता हैं। जय हिंद…।”

कौन हैं अवध ओझा?

अवध ओझा देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। वे एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर और शिक्षक हैं, जिनका संबंध उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है।

यूपीएससी में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद उन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग संस्थान में पढ़ाना शुरू किया। कोविड काल में जब ऑफलाइन क्लासें बंद हो गईं, तब उनकी अनोखी शिक्षण शैली के कारण वे यूट्यूब पर तेज़ी से लोकप्रिय हो गए।


इसको भी पढ़ें : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव स्थगित होने पर CM फडणवीस नाराज़, निर्वाचन आयोग की वैधानिकता पर उठाए सवाल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: