बोलता सच,देवरिया। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले जनपद के सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया के परिजनों से गुरुवार दोपहर देवरिया सदर सांसद शशांक मणि ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद शशांक मणि ने शिवानंद चौरसिया के माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिवानंद की असमय मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में सरकार और समाज पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आर्थिक सहायता से परिवार की इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन संकट की इस घड़ी में उनका साथ देना हम सभी का दायित्व है। सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
सांसद ने परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह सहायता परिवार के प्रति संवेदना और सहयोग का प्रतीक है तथा भविष्य में भी आवश्यकतानुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शिवानंद चौरसिया के आवास पहुंचे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजन यादव, राकेश शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव तथा अभिषेक मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया की अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
इसे भी पढ़े : कोटा से चला नीट सॉल्वर गैंग का खेल, बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर करोड़ों की ठगी का आरोप
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































