Breaking News

निजी स्कूल से घूस लेते पकड़े गए कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र निलंबित, जेल भेजे गए

Bolta Sach News
|
pradeep-mishra-bribery-case

बोलता सच, भटनी (देवरिया): देवरिया जिले में शिक्षा विभाग का एक कर्मचारी घूसखोरी के आरोप में बड़ी कार्रवाई की जद में आ गया। भटनी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने निलंबित कर दिया है।

एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा रंगेहाथ

मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने प्रदीप मिश्र को नूरीगंज बाजार स्थित एक निजी विद्यालय प्रबंधक से 25 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी प्रबंधक को विद्यालय की मान्यता दिलाने का आश्वासन देकर घूस की मांग कर रहा था।

बीएसए ने लिया सख्त एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। वहीं, भटनी बीईओ रामप्यारे राम ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर BSA को भेजी और विभागीय जांच की संस्तुति की।

कोर्ट ने भेजा जेल

स्थानीय पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे गोरखपुर जेल भेज दिया गया।

विभाग में हड़कंप, लोगों में चर्चा

इस पूरे प्रकरण ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। क्षेत्र में शिक्षकों और आम जनता के बीच दिनभर इस गिरफ्तारी और कार्रवाई की चर्चा होती रही।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: