Breaking News

निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च, यूपी को 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Bolta Sach News
|
Nivesh Mitra 3.0 launched, UP gets 10 lakh rupees
बोलता सच,लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में एआई-आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, उद्योग स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाना और उत्तर प्रदेश को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देना है।
इसके साथ ही ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ और डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना की भी शुरुआत की गई। इन योजनाओं के तहत निवेशकों को तुरंत उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई। साथ ही इन्वेस्ट यूपी ने उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी किए। कार्यक्रम में सुरेश खन्ना और नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम योगी का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति निवेश के लिए अनुकूल नहीं थी और माफिया का प्रभाव हावी था। उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाकर इस माहौल को बदला, जिससे आज निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

एयर कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव

सीएम ने कहा कि पहले यूपी में सीमित हवाई सेवाएं थीं, लेकिन अब राज्य में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और कार्गो हब बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जिसका उद्घाटन जल्द प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जेवर में देश की पहली आधुनिक एमआरओ (मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा विकसित की जा रही है, जिससे एविएशन सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी। सरकार का मानना है कि इन पहलों से उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इसे भी पढ़े : महिलाओं को लेकर सपा के वादे पर गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च, यूपी को 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा कदम”

Leave a Reply

error: