Breaking News

शराब तस्करी में एंबुलेंस का इस्तेमाल, पुलिस ने पकड़ा

Bolta Sach News
|
शराब तस्करी में एंबुलेंस
बोलता सच मेहरौनाघाट/रामपुर बुजुर्ग। उत्तर प्रदेश से तस्करी कर एंबुलेंस से बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब को बिहार की गुठनी पुलिस ने बुधवार की रात तेनुआ मोड़ से पकड़ लिया। देवरिया के रहने वाले चालक रियासत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब सलेमपुर के नवलपुर से एंबुलेंस में लादी गई थी। इसकी भनक देवरिया पुलिस को नहीं लग पाई। गुठनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशन पर शराब के धंधेबाजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बुधवार की राम में गश्त के दौरान सोहगरा धाम के रास्ते यूपी से आते हुए एक एंबुलेंस को देखा गया।
शंका होने पर तेनुआ मोड़ पर एंबुलेंस को रोक कर जांच की गई तो पूरी गाड़ी में शराब भरी थी। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस की घेराबंदी के कारण भाग नहीं सका। एंबुलेंस से बरामद करीब 587 लीटर है। गिरफ्तार चालक रियासत देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बखरी गांव का रहने वाला है।

इसे भी पढ़े : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, शव खेत में मिला

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply