Breaking News

देवरिया : डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर संपन्न

Bolta Sach News
|
Deoria Dr. Bhimrao Ambedkar Girls
बोलता सच,बघौचघाट : डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज, बघौचघाट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मदनी इंटर कॉलेज मेहा के प्रधानाचार्य हामिद वारसी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता यादव ने की।
मुख्य अतिथि अनिल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड शिविर छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। ऐसे प्रशिक्षण से छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और धैर्य के साथ निर्णय लेना सीखती हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि हामिद वारसी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास और जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शिविर के दौरान एस्कॉर्ट गार्ड प्रशिक्षक पी.एल. यादव, जिला प्रशिक्षक मैनेजर चौरसिया तथा कौशल सिंह ने छात्राओं को फ्लैग प्रोसीजर, गठबंधन एवं आपदा प्रबंधन, कुकिंग व्यवस्था, आउटिंग की जानकारी, राम झूला, मानकी झूला, बीपीपी सिक्स, कमांडो ब्रिज, टेंट पिचिंग सहित बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सरिता यादव ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर से छात्राओं में आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और जिम्मेदारी का विकास हुआ है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इसको भी पढ़ें : चांद से ज़मीन तक: हमीरपुर की सड़कों और भर्तियों पर अखिलेश का सरकार पर तीखा प्रहार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: