Breaking News

कुशीनगर में चोरों का आतंक: एसपी की चेतावनी के कुछ घंटों बाद ही पांच दुकानों में सेंध, लाखों का नुकसान

Bolta Sach News
|
terror-of-thieves-in-kushinagar

बोलता सच कुशीनगर : जिले में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक द्वारा लापरवाह उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई और रात्रि गश्त के कड़े निर्देश देने के चंद घंटे बाद ही कसया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, मां कोटेश्वर देवी स्थान के पास स्थित पांच दुकानों को चोरों ने निशाना बना डाला। प्रेम-वलिया चौराहे पर एक पान की दुकान, एक टेंट हाउस, दो किराना और दो हार्डवेयर दुकानों में चोरी की घटनाएं हुईं। चार दुकानों में चोरों ने छत पर लगे कैटरेन तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जबकि एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई।

दुकानदारों ने गिनाई चुराई गई वस्तुएं:
  • दिनेश पटेल (टेंट हाउस):
    चोर 3 जनरेटर मोटर, डेकोरेशन के कई जोड़े मेट, बर्तन, पर्दे व अन्य सामान उठा ले गए।
  • विकास गुप्ता (प्रिंस किराना स्टोर):
    सरसों का तेल, काजू-किशमिश, कॉस्मेटिक उत्पाद और गल्ले से करीब ₹1000 की चोरी।
  • हर्षित जनरल स्टोर:
    कॉस्मेटिक सामग्री, सूखे मेवे और ₹2-3 हजार नगद की चोरी हुई।
  • जनार्दन राय (हार्डवेयर शॉप):
    गल्ले से ₹6-7 हजार नगद चोरी और स्टैंड फोन भी क्षतिग्रस्त किया गया।
  • विकास कुशवाहा (मोबाइल केयर सेंटर):
    ₹5-6 हजार नकद गायब।
दुकानदारों में आक्रोश, पीआरवी की मौजूदगी पर उठे सवाल
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि चौराहे पर अक्सर पीआरवी की एक गाड़ी रात में तैनात रहती है। बावजूद इसके चोरों ने धड़ल्ले से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दुकानदारों का कहना है कि चोरों में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। वहीं, पीआरवी टीम का कहना है कि रात एक बजे तक उनकी मौजूदगी थी, लेकिन उस समय तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी।
जांच जारी, 2 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान
पांच दुकानों से चोरी गई वस्तुओं और नकदी को मिलाकर लगभग ₹2 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रात की गश्त में ढिलाई और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़े : खेत में मिली लाश से फैली सनसनी, DJ संचालक की हत्या की आशंका

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: