Breaking News

देवरिया में ग्राम चौपाल, डीएम दिव्या मित्तल ने सुनीं समस्याएं; मौके पर ही हुआ समाधान

Bolta Sach News
|
Village Chaupal in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया के विकास खंड पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मलघोट विरैचा में आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और उप जिलाधिकारी सदर सीमा पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

योजनाओं का मिला सीधा लाभ

कार्यक्रम के दौरान राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित पेंशन जैसी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी ने स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

चौपाल में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए।

‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ पर जोर

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे चौपाल कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ के संकल्प को विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर संतोष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े : आगरा में MD छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली अचेत; जांच में जुटी पुलिस और संस्थान


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: