बोलता सच,देश : सीआईएसएफ ने अपने बल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी दीर्घकालिक, अनुशासित व समर्पित सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सीनियर कांस्टेबलों के लिए एक विशिष्ट इंसिग्निया (चिन्ह) की शुरुआत की है। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से जारी औपचारिक आदेश के तहत 32,545 कांस्टेबलों को यह इंसिग्निया धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है।
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































