बोलता सच : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले एक बार फिर मिनी ऑक्शन का दौर शुरू होने जा रहा है। हर फ्रेंचाइजी को इस ऑक्शन से पहले अपने खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी होगी, जिसमें वे यह तय करेंगे कि किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना है और किन्हें रिलीज किया जाएगा। मिनी ऑक्शन में आमतौर पर वही खिलाड़ी रिलीज किए जाते हैं जो टीम की योजनाओं या रणनीतियों में फिट नहीं बैठते। यही वजह है कि यह ऑक्शन कई खिलाड़ियों के करियर के लिए ‘मेक ऑर ब्रेक’ साबित होता है।
पिछले कुछ सीजन में कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। कुछ ने खराब फॉर्म के चलते टीम में अपनी जगह खो दी, तो कुछ चोटों या फिटनेस की वजह से लंबे समय तक बेंच पर बैठे रहे। ऐसे कई नाम हैं जिनका प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि अगर उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया, तो 2026 के मिनी ऑक्शन में उनके अनसोल्ड रहने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनका भविष्य इस बार ऑक्शन टेबल पर अधर में लटक सकता है।
1. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
ग्लेन मैक्सवेल का नाम आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहा है, लेकिन पिछले कुछ सीजन से उनका बल्ला खामोश है। मैक्सवेल ने पिछले दो सीजन में कुल 17 मैच खेले, जिनमें वह केवल 100 रन ही बना सके। यह आंकड़ा उस खिलाड़ी के लिए बेहद निराशाजनक है जो कभी आईपीएल की सबसे खतरनाक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था।
पंजाब किंग्स ने उन्हें भारी भरकम कीमत पर खरीदा था, लेकिन प्रदर्शन ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब अगर पंजाब मैक्सवेल को रिलीज करती है, तो यह लगभग तय है कि कोई और टीम उन पर जोखिम नहीं उठाएगी। उनकी फॉर्म और फिटनेस दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में 2026 का ऑक्शन मैक्सवेल के लिए करियर का सबसे मुश्किल पड़ाव साबित हो सकता है।
2. ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)
गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी प्रदर्शन पिछले सीजन में औसत से नीचे रहा। उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटके और उनकी इकोनॉमी 11 से ज्यादा की रही। एक समय भारतीय टीम की गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले ईशांत अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं।
उनकी गति में पहले जैसी धार नहीं रही और टी20 फॉर्मेट की तेज रफ्तार क्रिकेट में उन्हें लय हासिल करने में मुश्किल हो रही है। इससे पहले भी वह कई बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुके हैं। इस बार अगर गुजरात टाइटंस उन्हें रिलीज करती है, तो किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए उन पर दांव लगाना लगभग असंभव लगता है।
3. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)
भारतीय टीम के लिए खेल चुके दीपक हुड्डा को चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी उम्मीदों के साथ खरीदा था। उनके पास अनुभव, पावर हिटिंग और पार्ट-टाइम स्पिन जैसी खूबियां थीं, लेकिन उन्होंने इस भरोसे पर खरे नहीं उतरे। पिछले सीजन में हुड्डा ने 7 मैच खेले और सिर्फ 31 रन बनाए।
हुड्डा 2015 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन 2022 को छोड़ दें तो किसी भी सीजन में उन्होंने 200 रन का आंकड़ा पार नहीं किया। यह आँकड़ा बताता है कि वह लंबे समय से स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। अगर चेन्नई उन्हें रिलीज करती है, तो उनका ऑक्शन टेबल पर अनसोल्ड रहना लगभग तय माना जा सकता है।
4. मोहित शर्मा (Mohit Sharma)
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन खेला था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद फीका रहा। 8 मैचों में वह सिर्फ दो विकेट हासिल कर पाए और उनकी इकोनॉमी भी 10 से ज्यादा रही।
मोहित की गेंदबाजी में पहले जैसी धार नहीं दिख रही और बल्लेबाजों के खिलाफ वह अक्सर महंगे साबित हुए। आईपीएल में नए और युवा गेंदबाजों के उभरने से अब टीमों के पास कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में दिल्ली अगर उन्हें रिलीज करती है, तो उनके लिए ऑक्शन टेबल पर खरीदार मिलना मुश्किल होगा।
5. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)
चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, उम्मीद थी कि वह मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन 5 मैचों में वह सिर्फ 55 रन ही बना सके। त्रिपाठी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी नहीं करते, जिससे उनका उपयोग सीमित हो जाता है।
आईपीएल में जहां हर खिलाड़ी से बहुआयामी प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, वहां राहुल का सिंगल-डायमेंशनल रोल टीम के लिए समस्या बन गया। अगर सीएसके उन्हें रिलीज करती है, तो शायद ही कोई और टीम उन पर बोली लगाने का जोखिम उठाए।
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई नई रणनीतियाँ और युवा चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अनुभवी लेकिन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे खिलाड़ी शायद इस बार किसी टीम की प्राथमिकता न बनें। मैक्सवेल, ईशांत, हुड्डा, मोहित और त्रिपाठी जैसे नाम कभी आईपीएल में स्टार रहे हैं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। इस बार अगर ये खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाते हैं, तो यह उनके करियर के अंत की दस्तक भी हो सकती है।
इसको भी पढ़ें : भारत-चीन के बीच फिर उड़ानें शुरू, ‘चाइना ईस्टर्न’ ने दिल्ली-शंघाई रूट पर भरी उड़ान — पांच साल बाद बहाल हवाई सेवा
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “5 खिलाड़ी जो आईपीएल ऑक्शन में आए तो अनसोल्ड रहना तय, कोई फ्रेंचाइजी नहीं लगाएगी बोली”