Breaking News

देवरिया में 82 चालान, 4 वाहन सीज

Bolta Sach News
|
देवरिया में 82 चालान
बोलता सच : देवरिया में यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में कई जगह चेकिंग की।पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों और बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई की। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और तीन सवारी चलाने वालों के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गोरखपुर ओवर ब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर अवैध रूप से गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वालों पर भी कार्रवाई हुई। अभियान में कुल 82 वाहनों का ई-चालान किया गया और 4 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

इसे भी पढ़े : दुर्घटना में दुकानदार की मौत, इलाके में शोक

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply